Machu Picchu In Hindi

The Massive Machu Picchu In Hindi: रहस्यों से भरा पेरू का माचू पिच्चू


Machu Picchu In Hindi : माचू पिच्चू के रहस्य को जितना भी खोजते जाओ ये उतना ही गहरा होता जाता है।

माचू पिच्चू दुनिया की कुछ सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है। यह शहर विश्व के सात अजूबों में शामिल है जो लंबे समय से एक रहस्य बना हुआ है। माचू पिच्चू को लेकर कुछ सवाल अब पहेली बन चुके हैं, जैसे- यह कब अस्तित्व में आया था? इसे किसने बनाया था? वगैरह-वगैरह। माचू पिच्चू करीब 8 किमी में फैला एक शहर है जो लैटिन अमेरिका में पेरू के उरुबांबा घाटी के पास एक पहाड़ की चोटी पर स्थित है। यह यूनेस्को साइट समुद्र तल से 8,000 फीट की ऊंचाई पर पेरू के एंडीज के पूर्वी ढलानों पर मौजूद है।

‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक क्वेशुआ भाषा में माचू पिच्चू का अर्थ ‘पुरानी चोटी’ होता है। माचू पिच्चू का निर्माण इंका साम्राज्य के लोगों ने 15वीं शताब्दी के मध्य में एक शाही संपत्ति या पवित्र धार्मिक स्थल के रूप में किया था। पहले इंका सम्राट पचकुटेक (Pachacuteq) ने माचू पिच्चू के निर्माण का आदेश दिया था, जो उनके 1000 वंशजों का घर था। 16वीं शताब्दी में जब स्पेनिश आक्रमणकारियों ने इंका सभ्यता खत्म कर दिया तो माचू पिच्चू वीरान हो गया।

माचू पिच्चू का इतिहास

1430 ई के दौरान इंकाओं ने अपने शासकों के आधिकारिक स्थल के रूप में माचू पिच्चू का निर्माण किया था, लेकिन करीब सौ साल बाद स्पेनियों ने इंकाओं पर जीत हासिल करके तो इसे बिना लूटे ही छोड़ दिया था। माचू पिच्चू एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल होने के साथ ही एक पवित्र स्थान भी है।

स्थल का एक सांस्कृतिक स्थल के रूप में भी खास महत्व है, क्योंकि इंकाओं पर विजय प्राप्त करने के बाद भी स्पेनियों ने इसको नहीं लूटा था और इसको ऐसे ही छोड़ दिया था। माचू पिच्चू का निर्माण इंकाओ की पुरातन शैली में हुआ है इसमें पोलिश किये गए पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है। यहाँ पर शूरू में इंतीहुआताना (सूर्य का मंदिर) और तीन खिड़कियों वाला कक्ष है।

माचू पिच्चू का रहस्य

माचू पिच्चू के रहस्य को जितना भी खोजते जाओ ये उतना ही गहरा होता जाता है। आज तक पूरे भरोसे के साथ जवाब नहीं दे पाया कि माचू पिच्चू का निर्माण क्यों और किसके द्वारा करवाया गया था। सबसे हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि इस जगह को जितनी जल्दी बनाया गया था उससे भी जल्दी इसको खाली कर दिया गया था। यहाँ आने वाले पर्यटक माचू पिच्चू की कहानी और रहस्य के बारे में जानने में काफी दिलचस्पी रखते हैं।

माचू पिच्चू की संरचना

माचू पिच्चू एक बहुत ही खास और अद्भुद संरचना है जिसका संबंध एलियंस से भी बताया जाता है। कई वैज्ञानिकों कहा कहना है कि इतना शानदार आर्किटेक्चर इंसान के द्वारा बनाया हुआ नहीं हो सकता। लेकिन पेरू के रहने वालों का कहना है कि उनके पूर्वज बेहतरीन कला को जानते थे उन्होंने ही इस जगह का निर्माण किया है।

माचू पिच्चू घाटी का सौन्दर्य

माचू पिच्चू समुद्र के स्तर से एक पहाड़ी के ऊपर से 8,000 फीट उंचाई पर है जहाँ जाना आपके लिए बेहद यादगार साबित हो सकता है। माचू पिच्चू की खूबसूरती देखने के बाद आपको पता चल जायेगा कि यह अमेरिका का एक प्रमुख ऐतिहासिक और पर्यटन स्थल क्यों है। माचू पिच्चू की यात्रा करना पर्यटकों को एक खास अनुभव देता है। यहां के लिए आप बस या ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं। लेकिन यहां हेलीकाप्टर की मदद से जाना आपको बहुत ही अलग मजा देगा।

माचू पिच्चू विश्व विरासत स्थल

Machu Picchu In Hindi :आपको बता दें कि माचू पिच्चू को साल 1983 में विश्व धरोहर और और 2007 में दुनिया के नए सात अजूबों एक चुना गया था। माचू पिच्चू की सबसे आकर्षक जगह है जो दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। इसके साथ ही यह दक्षिण अमेरिका का एक मशहूर खंडहर है जो हर साल लाखों करोड़ों लोगों को पर्यटन के लिए स्वागत करता है।

पर्यटन में विकास, पास के शहरों का विकास और पर्यावरणीय गिरावट चलते यहां आने वाले पर्यटकों से इस स्थल पर आने के लिए पैसा लिया जाता है। यह जगह विभिन्न तरह की लुप्त प्रजातियों का घर भी है। पेरू सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में खंडहरों की रक्षा के लिए कई सख्त कदम भी उठाए हैं।

माचू पिच्चू की खास बाते

  • माचू पिच्चू को को लेकर एक थ्योरी सामने आई थी जिसमें यह बताया गया था कि इस जगह का इस्तेमाल इंसानों की बलि देने के लिए किया जाता था और उनके कंकालों को सही तरह से दफनाया नहीं गया है। आपको बता दें कि इस जगह पर कई कंकाल बिना दफ्न हुए मिले थे।
  • बताया जाता है कि 15वीं शताब्दी में इंका सभ्यता के सम्राट के राजमहल में जितने भी कर्मचारी थे उनका काम पूरा होने के बाद उन्हें इसी जगह पर दफना दिया जाता था। एक थ्योरी में यह भी कहा गया है कि हो सकता है कि इस जगह पर राज्य के कर्मचारियों की कब्र होती थी जिनको उनका काम या सेवा पूरी हो जाने के बाद मारकर दफना दिया जाता था।
  • माचू पिच्चू का मलतब होता है पुरानी चोटी, जिसका संबंध इंका सभ्यता से बताया जाता है।
  • इंका सभ्यता रहस्यों से भरी हुई है इसके बारे में कोई भी स्पष्ट रूप से नहीं बता पाया है।
  • माचू पिच्चू में कई हजारों कंकाल मिले हैं लेकिन इसमें सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली बात यह है कि इनमे से ज्यादातर कंकाल महिलाओ के हैं।
  • माचू पिच्चू पेरू की एक बहुत ही खास जगह है जिसकी खोज वर्ष 1911 में हुई लेकिन इसका संबंध 13वीं शताब्दी से बताया जाता है। इसे एक शाही रियासत बताया जाता है लेकिन इसका एक अपना धार्मिक महत्त्व भी है।
  • इंका के बारे में बताया जाता है कि यहां के लोग सूर्य देव को अपना भगवान् मानते थे और यहां मिले महिलाओं के कंकाल के बारे में ऐसा कहा जाता है कि यहां के लोग सूर्य देव को कुंवारी(वर्जिन) स्त्रियों की बलि देते थे।
  • कुछ शोधकर्ता माचू पिच्चू को एलियन से जुड़ा हुआ बताते हैं। उनका कहना है कि इस जगह का निर्माण मनुष्यों ने नहीं बल्कि एलियंस ने किया है। इस जगह को लॉस्ट सिटी भी कहा जाता है क्योंकि इसको बहुत ही जल्द छोड़ दिया गया था।
  • 1911 में माचू पिच्चू की खोज करने वाली हीरम बिंघम नाम के शोधकर्ता का कहना है कि यह स्थान इंका सभ्यता से संबंधित आखिरी स्थान है। उन्होंने इसे विल्काबंबा ला विईजा यानि द लॉस्ट सिटी का नाम भी दिया था।
  • यहां मिले हुए महिलाओं के कंकालो को लेकर कुछ शोधकर्ताओं का यह भी मानना है कि इंका सभ्यता से जुड़ी महिलाएं अपना जीवन सूर्य को समर्पित कर दें चाहती थी और वें इस स्थान पर आकर अपनी बलि चढ़ाया करती थी। लेकिन जब यहां पर और खोज करने के बाद वर्जिन पुरुषों के कंकाल प्राप्त हुए तो औरतों की बलि बात को नकार दिया गया।
  • बताया जाता है कि जब 1430 में इंका सभ्यता के लोग यहां आकर रहने लगे थे उस समय स्पेन ने इंकाओं पर हमला करके जीत हासिल कर ली थी लेकिन बाद में वे भी इस स्थान को छोड़कर चले गए थे।

कई सदियों के बाद भी मजबूती बरकरार

पत्थरों को इतनी मजबूती से बांधा गया है कि आप उनके बीच से एक क्रेडिट कार्ड भी स्वाइप नहीं कर सकते। इसीलिए यह शहर बेहद मजबूत है और भूकंपों जैसी प्राकृतिक आपदाओं को झेलने के बाद भी कई सदियों से ऐसे ही खड़ा है। कहा जाता है कि भूकंप के दौरान माचू पिच्चू के पत्थर नाचते हैं और फिर अपनी जगह पर गिर जाते हैं। यह पूरी दुनिया से यहां आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहता है।

निष्कर्ष (Machu Picchu In Hindi)

माचू पिच्चू का निर्माण हमेशा से ही एक रहस्य रहा है।
लेख के जरिये माचू पिच्चू के बारे में सबंधीत सम्पूर्ण जानकारी दी है। आपको अच्छी तरह से समझ आया होगा।
ऐसे ही और लेख जान ने के लिए हमारी वेबसाइट को सेव करें और लाइक करें। धन्यवाद।

FAQ

Q.माचू पिच्चू क्यों प्रसिद्ध है?

A.इस शहर का इतिहास इंका सभ्यता से जुड़ा हुआ है। माचू पिचू समुद्र तल से 2,430 मीटर यानी करीब 8000 फीट की ऊंचाई पर उरुबाम्बा घाटी के ऊपर एक पहाड़ी पर मौजूद है। इसे साल 2007 में दुनिया के सात अजूबों में शामिल किया गया था। साथ ही यूनेस्को ने भी इसे विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया है।

Q.माचू पिचू कौन से देश में है?

A.माचू पिच्चू दक्षिण अमेरिकी देश पेरू मे स्थित एक कोलम्बस-पूर्व युग, इंका सभ्यता से संबंधित ऐतिहासिक स्थल है।

Q.माचू पिच्चू कितने साल का है?

A.येल विश्वविद्यालय में मानवविज्ञान के प्रोफेसर रिचर्ड बर्गर मॉर्निंग एडिशन को बताते हैं, “लोग सोच रहे थे कि यह 1450 का है।” बर्गर और उनकी टीम को इस बात के प्रमाण मिले कि माचू पिचू 1420 वर्ष पुराना हो सकता है, जो कि सोच से भी 30 वर्ष पुराना है ।

Q.माचू पिच्चू में कितने लोग रहते थे?

A.शिकागो में इलिनोइस विश्वविद्यालय में एंडियन सभ्यता के विशेषज्ञ और नेशनल ज्योग्राफिक अनुदान प्राप्तकर्ता ब्रायन बाउर का कहना है कि माचू पिचू – जिसे 1450 ईस्वी के आसपास बनाया गया था – वास्तव में, इंका मानकों के अनुसार अपेक्षाकृत छोटा था और केवल 500 से 750 लोगों की क्षमता वाला था।

Q.माचू पिच्चू का असली नाम क्या है?

A.रिपोर्ट में कहा गया है कि प्राचीन शहर का निर्माण करने वाले इंकास ने संभवतः इसे हुयना पिच्चू कहा था। सीडर सिटी में दक्षिणी यूटा विश्वविद्यालय में मानव विज्ञान के प्रोफेसर एमिली डीन ने कहा, हुयना का अनुवाद “नया या युवा” होता है, जबकि स्वदेशी क्वेशुआ भाषा में पिचू का अर्थ “पर्वत शिखर” होता है।

और पढ़े


Written by